लखनऊ
पशुधन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोपी फरार IPS अरविंद सेन ने बुधवार को लखनऊ के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सेन पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें निलंबित किया जा चुका है। पुलिस ने उनके लखनऊ व पैतृक आवास अयोध्या में डुगडुगी पिटवाकर फरार घोषित किया था। गिरफ्तारी के डर से उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसे सोमवार को खारिज कर दिया गया है।
अरविंद सेन 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। आरोपित ने कुर्की से बचने के लिए सरेंडर की अर्जी दी है। अरविंद सेन को 23 जनवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया था। कुर्की का नोटिस जारी होने के बावजूद अरविंद सेन उपस्थित नहीं हुए। पुलिस अयोध्या स्थित आरोपित की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने अरविंद के नाम से दर्ज संपत्तियों का ब्योरा निकाला है।
Post a comment