लखनऊ
उत्तर प्रदेश में रविवार को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि यूपी आज 70 साल का हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं।
उधर ट्विटर पर भी उत्तर प्रदेश ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। वहीं, पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। रविवार को यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे। स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
Post a comment