कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंधु अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली। सौमेंधु कांथी नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें हाल ही में उन्हे पद से हटा दिया गया था। सौमेंधु ने पहले ही भाजपा में शामिल होने के संकेत दे दिए थे। इस कार्यक्रम के दौरान टीएमसी के लिफ नाराजगी जता रही अधिकारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांठी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौमेंदु अधिकारी ने भी अपने भाई की तरह ही सियासी फैसले ले रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान अधिकारी ने कहा ‘हम इस लड़ाई को जीतेंगे।’ उन्होंने राज्य में नई सरकार बनने का दावा किया है। ममता सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे अधिकारी ने कहा ‘एक नई सरकार बनेगी, जो नरेंद्र मोदी के आदर्शों और वादों के साथ राज्य को शोनाल बंग्ला बनाने के लिए आगे बढ़ेगी।’
Post a comment