मुंबई
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नाना पटोले व नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करेंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मोहन जोशी ने दी। ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नाना पटोले प्रदेश अध्यक्ष का पदभार स्वीकार करेंगे। महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल की उपस्थित में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, विधानमंडल में कांग्रेस दल के नेता और राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात नाना पटोले को पदभार सौपेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, राज्य मंत्रिमंडल में कांग्रेस के मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव और सह-प्रभारी आशीष दुआ, बीएम संदीप,वामशी रेड्डी,संपत कुमार, सोनल पटेल सहित कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपिस्थत रहेंगे।
Post a comment