वर्धा
महाराष्ट्र के वर्धा में बुधवार सुबह एक स्टील प्लांट में बॉयलर फटने से 35 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बॉयलर में ब्लास्ट होने से जलता हुआ कोयला कर्मचारियों के ऊपर आ गिरा। हादसे में सात मजदूर 50% से ज्यादा जले हैं। घटना का कवरेज करने गए मीडिया के लोगों के साथ भी हाथापाई और बदसलूकी की खबरें सामने आई हैं। बॉयलर फटने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। वर्धा कलेक्टर विवेक भीमानवार के अनुसार, दुर्घटना उत्तम गाल्वा स्टील्स लिमिटेड (उत्तम मेटालिक्स) नाम की कंपनी में हुई है।
Post a comment