नई दिल्ली
दुनिया भर की विभिन्न जेलों में कुल 7,139 भारतीय कैदी बंद हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, सऊदी अरब में सबसे अधिक 1,599 भारतीय कैदी हैं। संयुक्त अरब अमीरात में 898 और नेपाल में 886 कैदी बंद हैं। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर, 2020 तक विदेशी जेलों में बंद भारतीय कैदियों की संख्या 7,139 है, जिसमें अदालतों में विचाराधीन आरोप भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों में प्रचलित मजबूत गोपनीयता कानूनों के कारण स्थानीय अधिकारी कैदियों पर जानकारी साझा नहीं करते हैं, जब तक कि व्यक्ति इस तरह के विवरण के भेद खोलने की सहमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि जानकारी साझा करने वाले देश भी आमतौर पर कैद किए गए विदेशी नागरिकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते हैं। मुरलीधरन ने कहा कि विदेशों में भारतीय मिशन स्थानीय कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखते हैं।
Post a comment