तो जानिए इसका कारण और उपचार
ऐसा माना जाता है कि जब तक आपका बच्चा 8 महीने का होता है, तब तक वह अपने स्लीप साइकल में सेटल हो जाता है। लेकिन अगर अब भी आपका बच्चा रात में एक-दो या उससे अधिक बार उठता है तो हो सकता है कि आपको इसके पीछे का कारण समझ में ना आ रहा हो। लगभग 8 महीने की उम्र में शिशुओं को नींद की कमी का अनुभव होना आम है। स्लीप रिग्रेशन कठिन हो सकता है और घर में सभी की नींद को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह स्लीप रिग्रेशन हमेशा के लिए नहीं होता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आठ माह के बच्चों में स्लीप रिग्रेशन के कारण व प्रभावी उपचार तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
क्या है आठ माह के बच्चे में स्लीप रिग्रेशन
एक स्लीप रिग्रेशन वह स्थिति है, जब एक बेबी अच्छी नींद ले रहा होता है और उसे अचानक खराब नींद की समस्या होती है। स्लीप रिग्रेशन में बच्चों में अपेक्षाकृत छोटे नैप्स लेना, झपकी लेते या सोते समय अत्यधिक परेशानी होना, ठीक से नींद ना आना और रात में बार-बार जागना शामिल हो सकता है। 4 महीने, 8 महीने और 18 महीने सहित कई उम्र में नींद की शिकायतें आम हैं। हालांकि यह समस्या हर बेबी में नहीं देखी जाती, लेकिन अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा है तो आपको इसके कारण, अवधि व उपचार के तरीकों के बारे में जानना चाहिए।
कितने समय के लिए होती है यह समस्या
यह समस्या अधिकतर बच्चों में तीन से छह सप्ताह तक रहती है। अगर बच्चे की नींद संबंधी समस्या इससे कम अवधि में ठीक हो जाती है, तो यह वास्तव में स्लीप रिग्रेशन नहीं होता, बल्कि यह कुछ टेंपरेरी कारणों जैसे बच्चे के शेड्यूल में बदलाव, बीमारी, दांत निकलना आदि के कारण नींद में खलल पैदा होता है।
इसका क्या कारण होता है?
विशेषज्ञ बताते हैं कि नींद का आना आमतौर पर दो कारणों से होता हैः एक डेवलपमेंटल लीप या नैप शेड्यूल में बदलाव और नींद की जरूरतों में बदलाव। जब बच्चे के डेवलपमेंट की बात आती है, तो 8 महीने के बच्चे बहुत कुछ कर रहे होते हैं। इस उम्र में, कई बच्चे स्कूटर चलाना, क्रॉल करना आदि सीख रहे होते हैं। इतना ही नहीं, उनके भाषा कौशल का भी तेजी से विस्तार हो रहा है क्योंकि वे हर दिन कुछ नया सीख व समझ रहे होते हैं। यह मेंटल लीप उनकी नींद में गड़बड़ी पैदा कर सकती है क्योंकि बच्चा नए कौशल को सीखने की कोशिश करता है और दिमाग
Post a comment