मुंबई
फुटपाथों के किनारे पर लगाई जाने वाली लोहे की रेलिंग को अब हटा दिया जाएगा। मनपा ने फुटपाथ पर अब ‘ग्लास फाइबर’ की रेलिंग बिठाने के निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन ने फाइबर रेलिंग बिठाने पर लगभग 150 करोड़ रूपये खर्च करने का निर्णय लिया है। मनपा के निर्णय पर गुरुवार को स्थाई समिति में मंजूरी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है की मुंबई के फुटपाथों पर मनपा लोहे की रेलिंग लगा रही थी। कुछ महत्वपूर्ण सड़कों पर स्टील की रेलिंग लगाई जा रही थी। जंग लगने से लोहे की रेलिंग खराब हो रही थी. इतना ही नहीं लोहे की रेलिंग पर दुर्घटना होने के भी मामले सामने आये थे। मुंबई की हवा में आर्द्रता अधिक होने से लोहे की रेलिंग में जंग लगती थी. इस नई रेलिंग की वारंटी अवधि भी दस वर्ष है। मनपा का दावा है कि नई रेलिंग पुरानी रेलिंग की तुलना में अधिक टिकाऊ है। फाइबर रेलिंग कितनी टिकाऊ होगी इसका पूरा परीक्षण किया गया है और वीजेटीआई कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा अनुमोदित किया गया है। मनपा का कहना है की पहले आवश्यकतानुसार फुटपाथों पर रेलिंग लगाई जाएंगी। इसके लिए 149.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Post a comment