मुंबइ
नवी मुंबई में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि उनके पिता शरद पवार को राजनीति में 55 साल हो गए हैं। इनमें से 25 साल वे सत्ता में रहे, जबकि 25 साल विपक्ष में। इन 55 सालों में महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें कभी भी अपने से दूर नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता सेवा करने के लिए होती है, पद या लाल बत्ती के लिए नहीं होती, यह बात ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अगला महापौर महाविकास आघाड़ी का ही होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर नवी मुंबई में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सुप्रिया सुले ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया। सुले ने कहा कि नवी मुंबई में सत्ता परिर्वतन अवश्य होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अगला महापौर महाविकास आघाड़ी का ही होगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गणेश नाईक जब पार्टी में थे, तब उनका इतना सम्मान था कि खाली पेपर पर साइन कर नवी मुंबई से उम्मीदवारों के नाम डाले जाते थे।
Post a comment