नई दिल्ली
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे से शुरु होगी। कल सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होगी। वहीं भाजपा द्वारा अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी किया गया है। लोकसभा में 13 फरवरी यानी शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस बिल पर चर्चा होगी और सदन में पास किया जा सकता है। पार्टी ने लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से दिन भर सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को बताया कि 13 फरवरी को लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है अत: शनिवार को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी और लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से होगी।
Post a comment