लखनऊ
प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का परिवार की एकजुटता को लेकर दर्द छलका उठा। बसंत पंचमी के दिन शिवपाल सिंह यादव अपना 66वां जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही शिवपाल और अखिलेश के बीच दूरियां बढ़ाने वालों पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 का चुनाव समाजवादी परिवार के साथ मिलकर लड़ने की इच्छा है। बातों ही बातों में शिवापाल यादव ने अखिलेश से नजदीकियां बढ़ाने का इशारा किया।
Post a comment