नवी मुंबई
ठाणे बेलापुर औधोगिक क्षेत्र में स्थित नवी मुंबई का सबसे बड़ा झोपड़पट्टी तुर्भे का नाम धारावी के बाद आता है। ऐसे में यहां महिलाओं को डिलीवरी के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूर नेरुल में जाना पड़ता है। ऐसे में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तुर्भे में अस्पताल का निर्माण करने की मांग पिछले कई वर्षो से की जा रही हैं। यह मांग अब पूरा होने के कगार पर है। इसके लिए मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर इस गोदाम पर अस्पताल की निर्माण करने की मांग की गई है। गौरतलब हो कि नवी मुंबई का तुर्भे झोपड़पट्टी क्षेत्र में तुर्भे स्टोर ,हनुमान नगर ,इंदिरा नगर , आंबेडकर नगर आदि भागो का समावेश है। इन परिसरों में एक लाख से अधिक नागरिक रहते हैं। इसके बावजूद तुर्भे में महिलाओं के डिलवरी के लिए अस्पताल का कोई सुविधा नहीं है। जिसके कारण महिलाओं को रिक्शा में डालकर नेरुल स्थित मीणा ताई ठाकरे अस्पताल डिलीवरी के लिए लेजाना पड़ता है।
Post a comment