बस्ती
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि 1947 की लड़ाई में बस्ती के जवानों ने अहम भूमिका निभायी थी। छावनी बाजार में अंग्रेजों ने 250 लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया था। बस्ती की माटी हमेशा पूजनीय है। शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा जाता था कि केंद्र से जो पैसा आता है वह सीधे विकास कार्यों तक नहीं पहुंच पाता था। सौ रूपए की जगह 15 रूपए ही पहुंचता था, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से ऐसा नहीं है। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली बन रहा है। प्रदेश की योगी सरकार गुण्डे माफियों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई कर रही है। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से गुण्डे-माफिया या तो आत्मसमर्पण कर रहे या प्रदेश छोड़कर भाग गए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ा है।
Post a comment