मुंबई
वसई पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल के पति की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार की रात मुंबई अहमदाबाद महामार्ग के ढेकाले गांव में घटना घटी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला जिससे उसके हाथ खाली है।
जानकारी के अनुसार वसई पुलिस थाने में कार्यरत स्नेहल पाटिल और उनके पति पुंडलिक आनंद पाटिल पुलिस थाने के पीछे मौजूद पुलिस कॉलोनी के रूम नंबर सात में रहते थे। पुंडलिक पाटिल ऑटो चलाते थे। बुधवार को उन्हें मनोर जाने का एक भाड़ा मिला था।
Post a comment