मुंबई
महाराष्ट्र में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। हालांकि कोरोना नियमावली की वजह से रैली, जूलूस और कार्यक्रम नहीं हो सके। सरकार ने शिव जयंती के कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया था। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी पार्क स्थित छञपति शिवाजी महाराज के अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्णहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने पुणे जिले में स्थित शिवनेरी किले पर पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सभी के ह्रदय में स्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के ह्रदय में छत्रपति शिवाजी महाराज का दृढ़ स्थान है। हर अच्छे काम में हम शिवराया का स्मरण करते हैं। फिलहाल वातावरण अच्छा है, लेकिन चेहरे पर मास्क है। छत्रपति देवता हैं, उनमें लड़ाई के लिए तलवार उठाने का साहस था। ठाकरे ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यही प्रेरणा और दृढ़ता हमें मिली है। शिवराया हम सभी को जोड़ते हैं और पूरे विश्व में उनकी ख्याति फैलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवनेरी आने का यह दूसरा वर्ष है। यह सम्मान शिवराया के आशीर्वाद और आप सभी ने प्रेम के साथ दिया है। प्रत्येक अच्छा काम शिवराया के स्मरण के साथ अनजाने में होता रहता है।
सभी की आकांक्षाओं की जयंतीः अजित पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती महाराष्ट्र की भूमि में जन्मे सभी की आशाओं और आकांक्षाओं की जयंती है। यह हम सभी के लिए इस भूमि की नियति है कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे युग निर्माता महाराष्ट्र की भूमि में पैदा हुए थे। लाखों युवा जो उन्हें रोल मॉडल मानते हैं, अभी भी गांवों में महाराष्ट्र की पहचान को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने अपील की कि कोरोना के नियमों का पालन करके शिव जयंती मनाई जानी चाहिए।
विधानभवन, मंत्रालय में कार्यक्रम
इधर विधानभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को विधान परिषद के सभापति रामराजे नाईक निंबालकर और उपसभापति डॉ नीलम गोर्हे तथा विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल ने पुष्पहार अर्पित किए।
Post a comment