तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए एक मार्च से पंजीकरण की संभावना: टोपे
मुंबइ
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अभी तक पांच लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। राज्य में प्राथमिकता वाले व्यक्तियों को 652 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा और इनका पंजीकरण एक मार्च से शुरू होने की संभावना है।
बढ़ रही है टीकाकरण केंद्रों की संख्या
मंत्रालय में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य में टीकाकरण शुरू किया गया है। हर हफ्ते टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में हर दिन लगभग 40 से 45 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
अभी तक कोविन पोर्टल पर अब तक 10 लाख 54 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से चार लाख 68 हजार 293 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 5 लाख 47 हजार फ्रंटलाइन वर्कर पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 41 हजार 453 को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग व बीमारियों से पीड़ित हैं, ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा। अभी इस संबंध में केंद्र सरकार से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
आम तौर पर उनका पंजीकरण 1 मार्च के आसपास शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद उन्हें टीका लगाया जाएगा।
Post a comment