नवी मुंबई
शादी से इंकार करने पर युवती और उसकी मां की हत्या करने वाले आरोपी ने हिंगोली के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी ने पुलिस को दी। आत्महत्या से पूर्व आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ अपनी मां को फोन कर आत्महत्या करने जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। मृतक प्रकाश यशवंत मोरे ने पनवेल में रहने वाली सुरेखा सिद्धार्थ बलखंडे और सुजाता सिद्धार्थ बलखंडे की हत्या कर दी थी, जबकि सिद्धार्थ बलखंडे हमले में जख्मी हो गए थे। आरोपी मोरे उनके पड़ोस में रहता था और डंपर चालक के रूप में काम करता था। आरोपी के पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी और वह दूसरी शादी के लिए पीड़ित की बेटी पर प्रेशर बना रहा था। लड़की के मां-बाप ने शादी से इंकार कर दिया था।
Post a comment