मुंबई
दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुर्ला में आंदोलन किया। कामगार संगठन ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से कुर्ला में चक्काजाम आंदोलन किया गया। इस आंदोलन को राकांपा ने समर्थन दिया। आंदोलन में राकांपा मुंबई अध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नवाब मलिक शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में राकांपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन में शरीक हुए। इस दौरान मलिक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लड़ाई दिल्ली से शुरू होकर अब देश के कोने-कोने में पहुंच गई है। मोदी सरकार को कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। इधर महाराष्ट्र के अन्य शहरों में चक्का जाम किया गया। निफाड के चांदोरी चौराहे पर आंदोलन किया गया। इससे नासिक-औरंगाबाद महामार्ग पर यातायात जाम हुआ। भुसावल में किसानों के समर्थन में रास्ता रोको आंदोलन किया गया।
Post a comment