यह लाल से लेकर, पीले, ब्राउन जैसे रंगों में मिलता है। आज हम सब इसे खा तो लेते हैं, लेकिन इसके हेल्थ बेनिफिट्स को भूलते जा रहे हैं। यह न सिर्फ अच्छी और सुखद नींद लाता है, बल्कि कई ऐसे अन्य फ़ायदे भी देता है, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं बचपन की याद दिलाने वाले इस बेर फल के कई हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में!
वजन कम करने में सहायक
एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइन्सेज की डाइटीशियन विभा बाजपेई बताती हैं, ‘मान लीजिए आपने 200 ग्राम बेर खा लिया। आप इसे देर तक चबा- चबा कर खाते हैं, तो आपको संतुष्टि महसूस होती है। ऐसे में आप खाना पर कंट्रोल कर सकते हैं, आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें कैलोरी भी कम होती है।
ब्लड प्रेशर को करता है रेग्युलेट
बेर फल में नमक की मात्रा कम होती है और पोटैशियम अधिक। ये दोनों मिलकर ब्लड प्रेशर स्तर को दुरुस्त रखते हैं। जब ब्लड वेसल्स रिलैक्स्ड रहते हैं, तो ब्लड फ्लो सही रहता है और प्रेशर भी।
ब्लड सर्कुलेशन भी सही
बेर फल में आयरन और फॉसफोरस बहुत होता है, जिसकी वजह से यह ब्लड सर्कुलेशन को भी रेग्युलेट करता है। अगर आपकी बॉडी में आयरन कम रहता है, तो इससे एनीमिया होने का खतरा रहता है। एनीमिया से मांसपेशियां कमजोर हो जाती है, थकान जल्दी होती है, अपच होता है, सिर में हल्का दर्द बना रहता है। ऐसे में बेर का सेवन आपकी बॉडी में आयरन पहुंचाता है और आपको इन सब परेशानियों से दूर रखता है।
Post a comment