अमरपुर(बांका)
बिहार के बांका में पति और प्रेमी से तंग आकर एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर निगल लिया। घटना जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव की रविवार देर रात की बताई जा रही है। उसकी स्थिति बिगड़ती देख परिजन उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाये। ग्रामीणों ने बताया कि ललिता देवी की शादी गांव के कल्लू दास से हुई थी, कुछ वर्षों से वह महिला गांव के ही दूसरे युवक के साथ बच्चों के साथ रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि अब वह युवक से शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उन लोगों में विवाद चल रहा था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी आक्रोश में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। रेफरल अस्पताल में उसका इलाज किया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि चारों बच्चों की स्थिति ठीक है लेकिन महिला की स्थिति गंभीर देख उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि बिहार में इससे पहले भी पति या पत्नी के जहर खाने की कई घटनाएं घट चुकी हैं।
Post a comment