मुंबई
राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जमाबंदी आयुक्त और निदेशक भूमि रिकॉर्ड पुणे एस चोकलिंगम को पुणे स्थित यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन प्रबोधिनी (यशदा) का महानिदेशक बनाया गया है। श्रवण हार्डिकर महापालिका आयुक्त पिंपरी चिंचवड़ को पुणे में पंजीकरण और महानिरीक्षक स्टाम्प ड्यूटी पुणे के रूप में नियुक्त किया गया है। राजेश पी पाटिल को पिंपरी चिंचवड मनपा का आयुक्त बनाया गया है। शीतल उगले-तेली का स्थानांतरण निदेशक, वस्त्रोद्योग नागपुर के रूप में किया गया है। प्रेरणा देशभ्रातर अपंग कल्याण आयुक्त पुणे को वर्धा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अनिता पाटिल को सदस्य सचिव, राज्य महिला आयोग, मुंबई के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। एनके सुधांशु को जमाबंदी आयुक्त और निदेशक भूमि रिकॉर्ड पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है।
Post a comment