आदित्य ठाकरे ने की घोषणा
मुंबइ
कोरोना काल के बाद अब एक बार फिर मुंबई में ‘पार्टी ऑल नाइट शुरू जाएगी फिर भी आंटी पुलिस नहीं बुलाएगी!’ ठाकरे सरकार जल्द ही मुंबई की नाइट लाइफ शुरू करने जा रही है। इसकी घोषणा पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे सारी चीजें शुरू की जा रही हैं। अब तक कहीं भी किसी संस्था को फिर से बंद करने की नौबत नहीं आई। इसलिए जल्दी ही मुंबई की नाइट लाइफ भी शुरू कर दी जाएगी।
मुंबई में पिछले साल 26 जनवरी को नाइट लाइफ शुरू की गई थी। लेकिन फिर कुछ ही दिनों बाद कोरोना का संकट शुरू हो गया और फिर लॉकडाऊन करना हो गया। इस वजह से मुंबई की नाइट लाइफ शुरू होते ही बंद हो गई। अब जबकि स्थिति तेजी से सामान्य होती जा रही हैं। तो सरकार नाइट लाइफ भी शुरू करने जा रही है। फिलहाल सरकार ने रात एक बजे तक रेस्टॉरेंट खोलने की अनुमति दी हुई है।
मुंबई नाइट लाइफ से लौटेगी रौनक
26 जनवरी 2020 से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, नरिमन प्वाइंट, काला घोड़ा जैसे ठिकानों में मॉल्स, पब्स, थिएटर्स, होटल्स 24 घंटे के लिए खोले जा रहे थे। ये शुरुआत प्रायोगिक तौर पर की जा रही थी और आर्थिक विकास की दृष्टि से इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे थे। लेकिन कोरोना संकट और लॉकडाऊन के बाद जल्दी ही बंद कर दिया गया। अब मुंबई की नाइट लाइफ फिर से शुरू होगी तो मुंबई के मॉल्स, पब्स, थिएटर्स, होटल्स, रेस्टॉरेंट 24 घंटे खुल सकेंगे, जिससे कोरोना संकट से जो मुंबई के बाजार और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई जल्द हो सकेगी, और मुंबई का आर्थिक विकास पहले से कहीं अधिक तेजी से हो सकेगा।
Post a comment