मुंबई
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर बुलाई बैठक में उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई की उपमहापौर सुहास वाडकर, विधायक सुनील प्रभु, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अजोय मेहता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, मुंबई महापालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, एमएमआरडीए के आयुक्त आरए राजीव, शहर विकास विभाग के प्रधान सचिव महेश पाठक उपस्थित थे। बैठक में दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का काम और उनका चौड़ीकरण, पोइसर नदी पात्र विकास के प्रभावितों का पुनर्वास और कुरार नाला विकास के प्रभावितों का पुनर्वास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
Post a comment