नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के अगले दो साल के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2023 तक के शेड्यूल की घोषणा की है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अगले 15 महीने नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलेगी। इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो चुकी है।
2021 से 2023 के बीच तीन वर्ल्ड कप भी खेले जाएंगे। इसमें दो टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा। इसके अलावा 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी उसके हाथों में होगी। वहीं, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। पहले इसे 2020 में होने था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया था।
अप्रैल से मई 2021
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021)
जून से जुलाई 2021
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (जून)
भारत बनाम श्रीलंका (तीन वनडे, पांच टी-20)
एशिया कप
जुलाई 2021
भारत बनाम जिंब्बावे (तीन वनडे)
जुलाई से सितंबर 2021
भारत बनाम इंग्लैंड (पांच टेस्ट)
अक्टूबर 2021
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (तीन वनडे, पांच टी-20)
अक्टूबर से नवंबर 2021
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप
नवंबर से दिसंबर 2021
भारत बनाम न्यूजीलैंड (दो टेस्ट, तीन टी-20)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (तीन टेस्ट, तीन टी-20)
जनवरी से मार्च 2022
भारत बनाम वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी-20)
भारत बनाम श्रीलंका (3 टेस्ट, 3 टी-20)
अप्रैल से मई 2022
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022)
जुलाई से अगस्त 2022
भारत बनाम इंग्लैंड (तीन वनडे, तीन टी-20)
भारत बनाम वेस्टइंडीज (तीन वनडे, तीन टी-20)
सितंबर 2022
एशिया कप (वेन्यू तय नहीं)
अक्टूबर से नवंबर 2022
आईसीसी वर्ल्ड टी-20 कप (ऑस्ट्रेलिया)
नवंबर से दिसंबर 2022
भारत बनाम बांग्लादेश (3 टेस्ट, 3 टी-20)
भारत बनाम श्रीलंका (पांच वनडे)
2023 में टीम का शेड्यूल- जनवरी 2021
भारत vs न्यूजीलैंड (3 वनडे, 3 टी20)
फरवरी से मार्च 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चार टेस्ट, तीन वनडे, तीन टी-20)
Post a comment