मुंबई
आगामी 19 फरवरी को राज्यभर में शिवजयंती मनाई जाएगी। कोरोना के संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को सादगी से मनाने की अपील की है। इस संबंध में सरकार ने नियमावली घोषित की है।
नियमावली में कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सादगी से मनाई जाए। इस बार दुर्ग और किले पर जाकर शिवजयंती नहीं मनाई जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होना चाहिए। प्रभातफेरी, बाइक रैली, जुलूसों पर इस साल कोरोना की पृष्ठभूमि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महाराजा की प्रतिमा या स्मारक पर पुष्प अर्पित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। शिव जयंती केवल 10 लोगों की उपस्थिति में मनाई जानी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी गतिविधि आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गई है।
Post a comment