RJD का विधानसभा से वॉक आउट
पटना
सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान को लेकर तारीखें अब नहीं बढाई जाएंगी। बिहार में जारी धान खरीद की प्रक्रिया के बीच मंगलवार को यह मसला बिहार विधानसभा में भी उठा और जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद सरकार के जवाब से नाराज होकर RJD ने सदन से वॉक आउट कर दिया। धान खरीद का मामला राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने उठाया। इस मामले में सवाल उठाते हुए उन्होंने धान खरीद की तारीख को बढ़ाकर 25 मार्च तक करने की मांग की।
राजद विधायक द्वारा उठाए गए इस सवाल पर बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने दो टूक जवाब दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि 21 फरवरी तक बिहार में 35.5 लाख मैट्रिक टन से अधिक धान की खरीदारी हुई है, ऐसे में अब धान की अधिप्राप्ति की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने दावा किया कि बिहार में अब तक सबसे ज्यादा धान की खरीद हुई है।
किसानों के पास अब धान नहीं है, ऐसे में मिलर और बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए अब सरकार धान खरीद की तारीख नहीं बढ़ाएगी। धान खरीदारी के मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कूद पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार और धान नहीं खरीद सकती है, इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है। धान खरीद मामले में सरकार के जवाब से नाराज होकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
Post a comment