गोरखपुर
राजस्व निरीक्षक को इंटरनेट मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा पर अशोभनीय टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। राजस्व निरीक्षक को तत्काल हटाकर भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी अमित किशोर को सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। पथरदेवा ब्लाक के विशुनपुरा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात सुल्तान अहमद के फेसबुक पर केंद्रीय गृह मंत्री, भाजपा के साथ ही अन्य लोगों पर भी अशोभनीय टिप्पणी लिखी हुई थी। यह देख आनंद नगर निवासी भाजपा के सक्रिय सदस्य अमरीश मिश्र ने लखनऊ पहुंच कर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से पोस्ट दिखाते हुए शिकायत की गई। कृषि मंत्री अधिकारियों से बात किसर। जिसके बाद तत्काल राजस्व निरीक्षक को क्षेत्र से हटाकर भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उधर, राजस्व निरीक्षक ने संबंधित पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है। उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक को हटा दिया गया है। उधर, बरहज विधान सभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मुरली मनोहर जायसवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है।
Post a comment