गोपालगंज
सर्दी का यह मौसम जानलेवा बन गया है। सुबह ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों ने ठंड लगने के बाद बीमार होने पर इलाज के दौरान मौत होने की बात कही है। मृतकों में महम्मदपुर के अमरपुरा गांव की 58 वर्षीय रंभा देवी व मांझा के छितौली गांव के 70 वर्षीय मो. जहरोद्दिन शामिल हैं।
परिजनों का कहना है कि ठंड लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह में सदर अस्पताल में आने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। वहीं ठंड से बीमार होने पर चार नये मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके पहले दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ अमर कुमार ने बताया कि ठंड लगने के बाद सदर अस्पताल लाया गया था। इनमें ऐसे भी हैं, जिनकी मौत सदर अस्पताल आने से पहले रास्ते में ही हो गयी। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से ठंड से एक भी मौत होने की पुष्टि नहीं की गयी है।
Post a comment