मुंबई
भारत सरकार लगातार इस बात पर जोर दे रही है का लोग ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करें। एक ओर जहां इससे उनके पेमेंट पर सरकार के लिए नजर रखना आसान होगा वहीं नई करेंसी की भी डिमांड घटेगी। कोरोना के कारण लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की तरफ बढ़ना पड़ा। डिपार्टमेन्ट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस के नए आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं। सरकार के वित्त सेवा विभाग (डिपार्टमेन्ट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस) ने एक कैंपेन की शुरुआत की थी। जिसका असर भी अब दिख रहा है। डिपार्टमेन्ट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस ने अपने ट्विटर हैंडल से ऑकड़े शेयर किए हैं। वित्त विभाग के अनुसार 5.09 करोड़ कस्टमर्स ऑन बोर्ड डिजिटल पेमेंट मोड्स का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि 9.74 लाख न्यू क्यू आर कोड, 1.06 लाख न्यू पीओएस और 48.5 हजार लोग भीम आधार के पेमेंट कर रहे हैं। अचानक डिजिटल पेमेंट की मांग इसलिए भी तेज हुई है, क्योंकि कोरोना के कारण लगाए लॉकडाउन के दौरान पैसे निकालने के लिए लोगों को खासा परेशान होना पड़ा था जिसके कारण लोग ऑनलाइन पेमेंट की तरफ बढ़ने लगे। डिजिटल पेमेंट मोड पहले से सुरक्षित भी हुआ इसके कारण भी लोगों का एक विश्वास इसको लेकर बन रहा है।
Post a comment