मुंबई
शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 7.09 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 49,751.41 पर बंद हुआ है। सुबह इंडेक्स कारोबार के दौरान दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,327.31 तक भी छुआ। 22 फरवरी को इंडेक्स 1,145 अंकों की गिरावट के साथ 49,744.32 पर बंद हुआ था। कोटक सिक्योरिटीज में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रसिडेंट (इक्विटी टेक्निकल रिसर्च) श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14,630 और सेंसेक्स 49,600 के स्तर को तोड़ते हैं, तो गिरावट जारी रहेगी। निफ्टी फिसलकर 14,530 और सेंसेक्स 49,300 के स्तर तक आ सकता है। गिरावट के बीच निवेशकों को खरीदारी की सलाह होगी। निवेशकों ने मेटल और रियल्टी सेक्टर में जमकर खरीदारी की। नतीजतन, निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.89% और रियल्टी इंडेक्स 2.70% ऊपर बंद हुए हैं, जबकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स में ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 5.64% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। कोटक बैंक का शेयर 3.77% नीचे बंद हुआ है।
Post a comment