पुणे
विज्ञान दिवस पर 28 फरवरी को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के साथ पुणे के विभिन्न संस्थानों में वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक एयरोमॉडलिंग शो का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में लोग वर्चुअल रूप में भाग ले सकेंगे। इसका आयोजन सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन द्वारा किया जाएगा। भौतिकी के भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमण की स्मृति में हर साल 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वविद्यालय का साइंस पार्क सप्ताह में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें अतिथि विशेषज्ञ का व्याख्यान, विज्ञान से संबंधित कहानियां और कविताएं, वैज्ञानिक मॉडल की प्रदर्शनी, पेंटिंग और कई अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
Post a comment