मुंबई
कोरोना महामारी एक बार फिर से अपना पैर पसार रही है। लोगों को महामारी से बचने के लिए तय किए नियमों का पालन करने का निर्देश जारी होने के बावजूद इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शादी समारोह के साथ पबों में भी लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है। मनपा प्रशासन के निर्देश पर चेंबूर के छेड़ा नगर में आयोजित शादी समारोह में 350 से अधिक लोगों के शामिल होने पर मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह अंधेरी पश्चिम में अमेथिस्ट पब पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया। पब सुबह 4 बजे तक चल रहा था और लगभग 150 से अधिक लोग उस पब में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मनपा प्रशासन ने महामारी पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर से नियमों का कठोरता से पालन कराने की शुरुआत की है। मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल ने इसके चलते विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों की उपस्थिति पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह हॉटेल और पबों में भी 50 से अधिक लोग नहीं होना चाहिए। मनपा द्वारा विवाह में 50 से अधिक लोग उपस्थित होने पर हॉल मालिक और केटर्स पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
Post a comment