साल की सबसे बड़ी गिरावट, 1939 अंक फिसला सेंसेक्स
नई दिल्ली
शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 932.30 अंक यानी 3.08 फीसदी टूटकर 49,099.99 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी (Nifty) 568.20 अंक यानी 3.76 फीसदी टूटकर 14,529.15 के स्तर पर बंद हुआ है। उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार में साल 2021 की यह यह सबसे बड़ी गिरावट है। एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट पिछले साल 4 मई को देखने को मिली थी। बाजार में तेज गिरावट को लेकर जानकारों का कहना है कि यूएस में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में तेज बिकवाली आई है। भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 2148.83 गिरकर दिन के सबसे निचले लेवल 48,890.48 को भी छुआ। जोरदार बिकवाली के दबाव से शुक्रवार कारोबार के दौरान बाजार में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट नजर आई। अमेरिकी मार्केट में आई भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर मार्केट में गिरावट है। नैस्डैक इंडेक्स 478 अंकों की गिरावट के साथ 13,119 पर बंद हुआ था जबकि डाउ जोंस 559 अंक नीचे बंद हुआ था। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 1,174 अंक यानी 3.9 फीसदी नीचे 28,993 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 1,076 अंक यानी 3.6 फीसदी नीचे 28,997 पर बंद हुआ है।
Post a comment