लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत आज से प्रदेश में तीन करोड़ से भी अधिक बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई। इस बड़े अभियान के लिए प्रदेश में दस हजार से भी अधिक बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 69 हजार टीम इस अभियान को मिशन के तहत आगे बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के अवंती बाई लोधी अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर इसका शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने डफरिन अस्पताल में करीब 10 बजे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसके बाद प्रदेश के सभी जनपदों में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। प्रदेश में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा की डोज से कवर किया जाएगा। ऐसे में करीब तीन करोड़ 40 लाख बच्चे राज्यभर में हैं। इन बच्चों को दवा पिलाने के लिए एक लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। वहीं अगले हेल्थ टीम घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है। वहीं तीन लाख 30 हजार वैक्सीनेटर, 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम व 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। कार्यक्रम में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी, सीएमओ डॉ. संजय भटनागर, डिस्ट्रिक्ट इम्युनाइजेशन ऑफीसर डॉ. एमके सिंह समेत आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो का खतरा अभी टला नहीं है। पड़ोसी मुल्कों के बच्चे बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं।
Post a comment