कभी भी हो सकता है शपथग्रहण समारोह
पटना
बिहार में बजट सत्र से पहले नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार ऐलान किया जा सकता है। वहीं नए मंत्रियों को लेकर भी मंथन पूरा हो चुका है। ऐसे में कई संभावित दावेदारों की भी धड़कन तेज हो गई हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान के बाद बिहार भाजपा नेताओं के बीच कयासों का दौर शुरु हो गया है। संजय जायसवाल ने कैबिनेट विस्तार पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार को भाजपा ने लिस्ट सौंप दी है। अब अंतिम फैसला उन्हें ही करना है।
क्या कहा संजय जायसवाल ने
बेतिया में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में मंत्रीमंडल का विस्तार विधानसभा का बजट सत्र आरंभ होने के पूर्व हो जायेगा। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के संभावित मंत्रियों की सूची भी सौंप दी गयी है। पार्टी में बनी सहमति के आधार पर हीं मंत्रियों की सूची सौंपी गयी है और मुख्यमंत्री शीघ्र हीं मंत्रीमंडल में शामिल होनेवाले नये सदस्यों को शपथ ग्रहण की व्यवस्था करवायेंगे।
Post a comment