मुंबई
मुंबई-अहमदाबाद हाइवे से हो रही गुटखे की तस्करी थमती नहीं दिख रही है। इसी क्रम में तलासरी पुलिस ने करीब 13 लाख का गुटखा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक अजय वसावे की टीम को गुजरात से मुंबई में हो रही गुटखा तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आच्छाड चेक पोस्ट से एक पिकप को पकड़कर राज्य में प्रतिबंधित 13,15,760 रुपए का विभिन्न प्रकार का गुटखा जब्त किया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
Post a comment