कोरोना ने पिछले एक साल से मुंबई में तांडव मचा रखा है। इस दौरान लोगों को सुविधाएं मुहैया कराते हुए मनपा के 191 अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में मनपा कर्मचारियों की मौत होने के बावजूद मात्र 46 अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों को मात्र 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिल सकी है। वित्तीय सहायता प्राप्त कर्मचारियों के परिजनों में से 13 लोगों को केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता मिली है जबकि मनपा की ओर से 46 कर्मचारियों को सहायता राशि दी गई है। शेष 132 कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवारों को वित्तीय सहायता राशि मिलने का इंतज़ार है।
Post a comment