पुणे
दोपहिया पर बोरे में भरा गांजा बेचने के लिए ले जाते वक्त पुणे की बिबवेवाड़ी पुलिस ने एक युवक को धरदबोचा है। उसके पास से 22 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत पौने छह लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने निसार मोदीन जमादार (25) है। उसके खिलाफ बिबवेवडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। बिबवेवाड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे में शातिर और वांटेड बदमाशों की जानकारी हासिल कर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस मुहिम में जुटे बिबवेवाडी पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश उसगावकर और उनकी टीम पैट्रोलिंग कर रही थी। तब आई माता मंदिर परिसर के गोयल गार्डन के सामने एक युवक दोपहिया पर बोरे के साथ खड़ा नजर आया।
Post a comment