लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इस बार मार्च-2021 में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। बीते 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म रहा। यहां लखनऊ में होली के दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस हुआ। पता चला कि ये रिकॉर्ड पिछले एक दशक में होली का दिन ये सबसे गर्म रहा। फिलहाल बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को 4 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बता दें इससे पहले 2017 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। बीते साल 2020 में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
उधर मौसम विभाग का ताजा अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक सुहाने मौसम का दौर जारी रहेगा। हल्की ठंडी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में भी थोड़ी कमी ही आएगी। दिन के तापमान में कमी आने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुल मिलाकर दोपहर में थोड़ी गर्माहट भले महसूस हो लेकिन सुबह और शाम हवाओं के चलने के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा।
Post a comment