दबंग गर्ल यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है। अपना पहला लुक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने महिला शक्ति की याद दिलाई है। इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में सोनाक्षी दबंग पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। सामने आए लुक में सोनाक्षी रेल की पटरियों के बीच खड़ी एकदम सीधे देख रही हैं। तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने एक कैप्शन भी लिखा है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'महिलाएं क्या कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पर हम सभी का विश्वास बार-बार मजबूत हुआ है। आप सभी को एक बार फिर से दिखाने के लिए अब बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है कि लड़कियां और क्या-क्या कर सकती हैं। जल्द ही अमेजन प्राइम पर।' बता दें कि सोनाक्षी की इस वेब सीरीज का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा की ये सीरीज रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित होगी।
दबंग पुलिस अफसर सोनाक्षी

Post a comment