मुंबई
महाराष्ट्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार ऑफिस में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसद तक सीमित करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद लोकल में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पश्चिम रेलवे पर पिछले तीन दिन से लगातार यात्रियों की संख्या कम हुई है, जबकि मध्य रेलवे पर प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या 21 लाख से घटकर 20 लाख रह गई है। हालांकि, अब भी वक्त की पाबंदियों के कारण ट्रेनों में सोशल डिस्टेंस नहीं हो पा रही है। एक फरवरी को सामान्य लोगों को अनुमति मिलने के बाद यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई, लेकिन लॉकडाउन से पहले जहां मुंबई में 80 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते थे, यह संख्या फिलहाल 36-37 लाख तक सीमित है। एक फरवरी से आम लोगों को सुबह पहली लोकल चलने से लेकर सुबह सात बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे के बाद आखिरी लोकल चलने तक यात्रा की अनुमति दी गई है। समय के इस बंधन के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
Post a comment