24 घंटे में 23 हजार नए मरीज l मुंबई में मिले दो हजार 377 केस | राज्य में 24 घंटे में 84 तो मुंबई 8 मरीजों की मृत्यु
मुंबई
राज्य में कोरोना की रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जारी सरकारी आकड़े के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 23 हजार 179 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए,जबकि पिछले 24 घंटे में 84 मरीजों की मृत्यु हुई। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 377 नए मरीज मिले, जबकि 24 घंटे में आठ मरीजों की मृत्यु हुई।
बुधवार को 9 हजार 138 मरीज ठीक होकर अपने घर गए । इस हिसाब से राज्य में 91.26 फीसदी लोग कोरोना बीमारी से स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। राज्य में अब तक 23 लाख 70 हजार 507 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें से 21 लाख 63 हजार 391 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि मुंबई में अब तक कुल 3 लाख 49 हजार 974 लोग संक्रमित पाए गए जा चुके हैं। इसमें से 3 लाख 22 हजार 107 लोक ठीक और 11 हजार 551 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि मौजूदा समय में 15 हजार 410 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल मिलाकर कोरोना वायरस को देश में आकर एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन महाराष्ट्र और मुंबई में संक्रमितों की संख्या में कम होने का नाम नहीं ले रही है।
Post a comment