मुंबई
बांद्रा पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की इसके बाद ट्रेन में जाकर उसे अश्लील इशारा किया था। जिसके बाद पुलिस ने करीब दो सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को एंटोप हिल इलाके से दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश करने पर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अधिक जांच बांद्रा जीआरपी द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मो. इरफान अकबर अंसारी (49) है।
मामला तीन मार्च का है जब शिकायतकर्ता महिला भाईंदर से लोकल पकड़कर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पर पहुंची और अपनी ऑफिस की तरफ जाने लगी। तभी एक व्यक्ति आया और महिला को अपनी कोहनी से छेड़ दिया। इसके बाद जब महिला ने उसका पीछा किया तो वहां से वह सीएसएमटी जाने वाली लोकल पकड़कर महिला की तरफ अश्लील हरकत कर भाग गया था। इसके बाद उस दिन तो महिला घर चली गई, लेकिन बाद में दूसरे दिन बांद्रा जीआरपी पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की। जांच के दैरान आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Post a comment