मुंबई
टिटवाला स्थित खडवली के भातसा नदी में गुरुवार को नहाने गए चार दोस्तों में से दो दोस्त गायब हो गए थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, जीवन रक्षक दल उसकी खोजबीन कर रहे थे और 40 घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को दोनों का शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नफीस शेख, इम्तियाज, मुन्नाभाई, शफीक सय्यद नामक चारों दोस्त गुरुवार के दिन नहाने के लिए भातसा नदी में गए थे। शाम को लगभग पांच बजे के लगभग शफीक सय्यद और नफीस शेख दोनों भातसा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। पानी की गहराई का अंदाजा न मिलने से वे पानी में डूबने लगे। उनके दोस्तों नेउन्हें ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले। जिसके बाद मामले की जानकारी कल्याण तालुका, टिटवाला पुलिस थाने को दी गई। भातसा नदी में नहाने गए युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, गांव के तैराक, जीवन रक्षक दाल के लोग दो दिन तक दोनों को लगातार ढूंढते रहे। लेकिन दोनों करीब 40 घंटे बाद शनिवार को सुबह 7 बजे मील। शफीक सय्यद का शव कपिल पाटिल के फार्म हाउस के नजदीक और नाफिश शेख का शव वे जहां डूबे थे वहीं मिले।
Post a comment