एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक बेहद शानदार म्यूजिक वीडियो आने वाला है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम है ‘पतली कमरिया’। जिसकी पहली झलक को मौनी ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो की पहली झलक से मौनी रॉय अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। फैंस एक्ट्रेस का नया अंदाज देख बेहद खुश हैं।
पतली कमरिया’ वीडियो में मौनी अपनी पतली कमर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। ‘पतली कमरिया’ में मौनी रॉय का अलग अंदाज देखने के लिए सभी बेकरार हैं। इस म्यूजिक वीडियो में मौनी अपने हुस्न के जलवे बिखेरती दिखेंगी। ‘पतली कमरिया’ गाने का कंपोजिशन और लिरिक्स को तनिष्क बागची ने किया है। इसे तनिष्क बागची, सुख-ई और परम्परा टंडन ने आवाज दी है। गाने को शाजिया और पीयूष ने कोरियोग्राफ किया है। दुबई में शूट किया गया यह अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित है। यह गाना 16 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा। इस वीडियो को लेकर मौनी रॉय भी काफी एक्ससाइटेड हैं। इस बारे में उन्होंने बताया, Òजब मैंने पहली बार ट्रैक सुना तो मैं काफी आकर्षित हुई। भारतीय और पश्चिमी संगीत के संयोजन ने मुझे जकड़ लिया, मुझे डांसिंग बहुत पसंद है और यह गाना हर किसी को नाचने को मजबूर कर देगा।Ó मौनी टीवी में अलग पहचान बनाने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में भी नजर आई थी।
Post a comment