मुंबई
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा और उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी की सूचनानुसार आगामी होने वाले मुंबई मनपा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें छह महामंत्री 16 उपाध्यक्ष 19 सचिव 1 कोषाध्यक्ष 1 युवामोर्चा प्रमुख 1 महिला मोर्चा सहित कुल 48 सदस्यों को कार्यकारणी में शामिल किया गया । इसमें प्रदीप त्रिपाठी, आरडी सोनकर,विनोद सिंह, प्रमिला चौरसिया,ध्रुव तिवारी,वीरेंद्र विश्वकर्मा,नरसिंह सिंह, घनश्याम मौर्य,अखिलेश तिवारी, राधेश्याम वर्मा, सुषमा सिंह, उमा गुप्ता,अरविन्द अवस्थी, रामविलास पाठक,एलबी यादव और ओमप्रकाश पांडेय को उपाध्यक्ष तो आदित्यनाथ दुबे, उग्रसेन सिंह, बलवंत वर्मा, रमाकांत गुप्ता, वीरेंद्र दुबे और राम यादव को महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार रमेश मौर्य,संतोष गुप्ता, दीपक सिंह,विनय पाठक, संजीव सिंह,शीतला प्रसाद यादव,कौशल तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह,शंभु सिंह, सरिता जायसवाल, राजबहादुर राजभर, शंकर विद्यादिन रजक, अंबिका दुबे,आनंद सिंह, देवेंद्र मिश्रा सहित कुल 19 लोगों को सचिव नियुक्त किया गया है,इस तरह 1 कोषाध्यक्ष 1 सहकोषाध्यक्ष दिलीप दुबे को युवामोर्चा,उमेश सिंह को सहयुवा पूनम तिवारी महिला प्रमुख नीतू सिंह को सहमहिला प्रमुख के अलावा श्याम गुप्ता को सोशल मीडया प्रमुख की जवाबदारी गई है। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की नई टीम की घोषणा में समाज से आने वाले सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है,जिसका फायदा अगले साल होने वाले मनपा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है।
Post a comment