मुंबई
पालघर की वसई पुलिस ने वसई पश्चिम के कोलीवाड़ा इलाके में छापामार नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी निर्माणाधीन इमारतों में मजदूरी करते थे। जानकारी के अनुसार वसई पुलिस को सूचना मिली कि कोलीवाड़ा स्थित एकचोटी गांव, साई दत्त नगर में बड़े पैमाने ओर बांग्लादेशी रह रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी कर सिराज अब्दुलबारी सरदार, रेहाना रूपा, मोहम्मद सुहाग खां, रविउल रुसतुम अली, सलाम मंडल, सहेरुन मंडल, यैनूर मंडल, असनीरा मंडल व सिराज सरदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उनके पास भारत में रहने वाले कोई प्रमाण पत्र नहीं थे।
सभी अवैध रूप से रह रहे थे। उल्लेखनीय है कि वसई, नायगांव, नालासोपारा व विरार में बड़े पैमाने पर नाइजीरियन व बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। पिछले दिनों नालासोपारा व तुलिंज पुलिस ने 40 से अधिक नाइजीरियन नागरिकों पर कार्रवाई की थी। वसई विरार में नई कंट्रक्शन इमारतों में अधिकतर बांग्लादेशी मजदूर ही काम करते हैं।
Post a comment