मुंबई
अपराध शाखा ने मुंबई के धोबी घाट इलाके में नकली रेग्युलेटर की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किया गया रेग्युलेटर घर में गैस सिलेंडर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस ने करीब हजार नकली रेग्युलेटर बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दिलीप हीरालाल नवलखा है। आरोपी भारत गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और लुबना कंपनी का रेग्युलेटर बेचता था। अपराध शाखा यूनिट दो को जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस ने छापेमारी की तो उसके पास से 50 नकली रेग्युलेटर बरामद किए, जिसकी कीमत 25 हजार रुपए है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के गोडाउन में छापेमारी की। जहां से बड़ी मात्रा में रेग्युलेटर पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने भारत गैस के मैनेजर के साथ छापेमारी की थी। वहां छापेमारी करने के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 150 रेग्युलेटर, भारत गैस का 650 रेग्युलेटर और लुबना कंपनी का 150 रेग्युलेटर पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कुल एक हजार रेग्युलेटर बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 4 लाख 70 हजार रुपए है।
Post a comment