पटना
बिहार की होली तो पूरे देश में प्रसिद्ध है। बिहारी ठेठ गंवई अंदाज में होली खेलने के लिए विख्यात हैं। यहां की सियासत भी होली से अछूती नहीं है। यहां के नेता भी जमकर होली खेलते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर के होली तो सबको याद रहती है। हालांकि जब से राजद सुप्रीमो लालू यादव चारा घोटाले के चक्कर में फंसे हैं, तब से उनके घर होली की रौनक फीकी पड़ गई है। उनके दोनों बेटों ने इस बार बिहार के लोगों को होली की बधाई खास अंदाज में दी है। इनके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के लोगों को होली की बधाई दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी बिहार वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार और पूरे देश के लोगों को रंगो के त्यौहार होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
Post a comment