नई दिल्ली
देश भर में जहां एक तरफ कोरोना की रफ़्तार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। इस बीच वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाईजर इंक और बायोनटेक एसई ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन टेस्टिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि वैक्सीनेशन की उम्र को 2022 तक एक्स्पेंड कर दिया जाएगा। फाईजर प्रवक्ता शेरोन कैस्टिलो ने बताया कि वैक्सीनेशन के शुरुआती चरण में बुधवार को पहले वॉलंटियर को टीका लगाया गया था। इससे पहले इसी हफ्ते मॉर्डना ने अमेरिका में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया। इसे KidCOVE अभियान नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत अमेरिका और कनाडा में छह महीने से 11 साल तक के 6750 बच्चों को ट्रायल के लिए रजिस्टर्ड किया गया है।
मॉडर्ना की mRNA-1273 वैक्सीन के इस ट्रायल में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या कोरोना वायरस के संपर्क में आने पर वैक्सीन बच्चों में उससे सुरक्षा करने की क्षमता विकसित कर पाता है? ये ट्रायल अमेरिका के नेशनल एलर्जी और इंफेक्सियस डिजीज इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर किया जा रहा है। अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन के मुताबिक दो हिस्सों में ये ट्रायल हो रहा है। पहले फेज में बच्चों पर अलग-अलग डोज का इस्तेमाल किया जाएगा।
Post a comment